फोटो गैलरी

Hindi Newsरोजा ओतूनबयेवा बनी मध्य एशिया की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष

रोजा ओतूनबयेवा बनी मध्य एशिया की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष

हिंसा प्रभावित किर्गीस्तान की नेता रोजा ओतूनबयेवा ने शनिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। रोजा मध्य एशिया की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने राष्ट्राध्यक्ष का पदभार...

रोजा ओतूनबयेवा बनी मध्य एशिया की पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष
एजेंसीSat, 03 Jul 2010 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंसा प्रभावित किर्गीस्तान की नेता रोजा ओतूनबयेवा ने शनिवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। रोजा मध्य एशिया की पहली ऐसी महिला हैं जिन्होंने राष्ट्राध्यक्ष का पदभार संभाला है।

एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह में करीब 90.55 प्रतिशत मतदाताओं ने देश के संविधानिक लोकतंत्र में सुधार तथा व्यापक शक्तियों के साथ राष्ट्रपति पद के लिए नए संविधान का सर्मथन किया। किर्गीस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज गत 27 जून को हुए जनमत संग्रह के परिणामों की औपचारिक घोषणा में रोजा को संक्रमणकालीन राष्ट्रपति घोषित किया।

रोजा वर्ष 31 दिसंबर 2011 तक राष्ट्रपति रहेंगी। इसके बाद देश संसदीय शासन प्रणाली में तब्दील हो जाएगा। किर्गीस्तान के राष्ट्रपति कुरमानबेक बकियेव की सात अप्रैल को हिंसात्मक विदायी के बाद नई सरकार के समक्ष देश के दक्षिणी इलाकों में जारी अंतरजातीय हिंसा के सामना करने की चुनौती है।

रोजा ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि आज किर्गीस्तान इतिहास में सबसे नाटकीय दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमने ओश और जलालाबाद में दुखद घटना देखी है। वहां पर काली शक्तियां कई निर्दोष लोगों का खून बहाने के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि देश में जारी हिंसा से जो लोग बेघर हो गए हैं उन्हें नया घर मुहैया कराया जाएगा। रोजा ने मानवीय संकट से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की गुहार लगाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें