फोटो गैलरी

Hindi News3.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

3.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में वन क्षेत्र विस्तार के लिए इस वर्ष 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। वन विभाग से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष प्रदेश सरकार के...

3.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य
एजेंसीFri, 02 Jul 2010 01:26 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में वन क्षेत्र विस्तार के लिए इस वर्ष 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर वनीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

वन विभाग से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की भागीदारी से पूरे प्रदेश में 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 3.57 करोड़ पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के ऐसे वक्षों के पौधे लगाये जायेगे, जो पर्यावरण के अधिक अनुकूल होंगे।

प्रदेश में विगत सालों में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में वक्षों के कटान से जहां एक ओर पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो गया है, वहीं प्रदेश के अधिकांश भागों में तेजी से गिरते भू-जल स्तर को थामे रखने के लिए भी वहत वृक्षारोपण आवश्यक है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि निर्धारित 55 हजार एकड़ भूमि पर वनीकरण के लिए प्रदेश के सभी विभागों की सहायता ली जायेगी और इसमे से 40 हजार हेक्टेयर भूभाग पर वन विभाग स्वयं अपने संसाधनों से वृक्षारोपण करायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें