फोटो गैलरी

Hindi News ओरिएंटल बैंक और अप्सरा होटल पर जुर्माना

ओरिएंटल बैंक और अप्सरा होटल पर जुर्माना

राजधानी रांची को स्मोक फ्री बनाने के लिए झारखंड सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एंटी स्मोकिंग स्क्वाड का अभियान जारी है। इंफोर्समेंट स्क्वायड ने चार फरवरी को अप्सरा...

 ओरिएंटल बैंक और अप्सरा होटल पर जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी रांची को स्मोक फ्री बनाने के लिए झारखंड सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एंटी स्मोकिंग स्क्वाड का अभियान जारी है। इंफोर्समेंट स्क्वायड ने चार फरवरी को अप्सरा होटल एवं ओरिएंटल बैंक से दो-दो सौ रुपये का आर्थिक जुर्माना लिया। दोनों जगहों पर प्रबंधक द्वारा कैंपस में धुम्रपान निषेध का बोर्ड प्रदर्शित नहीं था। राजधानी में तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी के निर्देश पर पांच इंफोर्समेंट स्क्वाड की गाड़ियां प्रतिदिन शहर में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। यह स्क्वाड दस फरवरी तक दौरा करगा। विभिन्न दलों का नेतृत्व डॉ दीनानाथ सिंह, डॉ यूसी सिंह, डॉ विभा रानी, डॉ आरसी झा एवं प्रतिमा कुमारी कर रही हैं। साथ ही तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी ने पुन: सूचित किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान दंडनीय अपराध है। सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने कैंपस में धुम्रपान निषेध का बोर्ड लगायें। बोर्ड प्रदर्शित नहीं रहने पर 200 रुपये का अर्थ दंड लगाया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें