फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू कश्मीर पहुंची राष्ट्रमंडल खेलों की बेटन

जम्मू कश्मीर पहुंची राष्ट्रमंडल खेलों की बेटन

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की बेटन का यहां पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री तारा चंद और वरिष्ठ मंत्रियों ने स्वागत किया। बेटन की श्रीनगर हवाई अड्डे पर पर्यटन मंत्री नवांग रिगजिन जोरा और उच्च शिक्षा मंत्री एजी...

जम्मू कश्मीर पहुंची राष्ट्रमंडल खेलों की बेटन
एजेंसीWed, 30 Jun 2010 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की बेटन का यहां पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री तारा चंद और वरिष्ठ मंत्रियों ने स्वागत किया। बेटन की श्रीनगर हवाई अड्डे पर पर्यटन मंत्री नवांग रिगजिन जोरा और उच्च शिक्षा मंत्री एजी मलिक ने अगवानी की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

राज्य के कई प्रमुख खेल सितारों ने भी बेटन का इस्तकबाल किया जिनमें भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान अब्दुल मजीद काकरू, पूर्व फुटबालर मोहम्मद युसूफ दर और मशहूर स्कीयर गुल मुस्तफा शामिल हैं। बेटन को निशात बाग के मुगल गार्डन ले जाया गया। इसके बाद इसे चार चिनारी और बोटेनिकल गार्डन घुमाया गया। बेटन रिले डल झील के किनारे पर जाकर रूकी। कल बेटन चंडीगढ रवाना होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें