फोटो गैलरी

Hindi Newsसन्तान सुख के लिए एबेलोन

सन्तान सुख के लिए एबेलोन

एबेलोन है जबरदस्त हीलर। बारीकी से कहें तो स्टोन नहीं, बल्कि शेल या सीप है। खासतौर से फर्टिलिटी का उत्तम माध्यम है। या कहें तमाम कोशिशों के बावजूद संतान पैदा होने में देरी होने पर पति-पत्नी दोनों को...

सन्तान सुख के लिए एबेलोन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Jun 2010 05:38 PM
ऐप पर पढ़ें

एबेलोन है जबरदस्त हीलर। बारीकी से कहें तो स्टोन नहीं, बल्कि शेल या सीप है। खासतौर से फर्टिलिटी का उत्तम माध्यम है। या कहें तमाम कोशिशों के बावजूद संतान पैदा होने में देरी होने पर पति-पत्नी दोनों को एबेलोन पहनने की सलाह दी जाती है। इससे घर-आंगन में शिशु की किलकारियां गूंज उठने की संभावना बढ़ जाती है। यही नहीं, खूबसूरत एबेलोन हर तरीके से हिफाजत भी करता है।

एबेलोन अमेरिकी सागर से मिलने वाली खासमखास सीप है। इसमें मौजूद एरागोनाइट से एबेलोन को दमक मिलती है।  एबेलोन पर अलग-अलग रंग की परतें होती हैं। एकरंगी परत पर दूसरे रंग की छाया एबेलोन को दिलकश छटा प्रदान करती है यानी इस पर सागर के विविध इंद्रधनुषी रंग-नीला, हरा, जामुनी और पीला-समाए हैं। इस सीप को हाथ में पकड़ते ही तन-मन में प्यार, खूबसूरती, नेकदिली, ख्याल, आराम, शांति, सुकून, खुशी, धीरज, जल और रेत का इन्द्रधनुषी अहसास जाग उठता है। ये है अत्यंत नाजुक। और फिर इसकी बॉडी पर रेत पर बनती लहरों की सिलवटें उभरती हैं। इसे देखते ही आंखों में सागर की तस्वीर तैरने लगती है।

फेंग्शुई भी एबेलोन की जम कर तारीफ करता है। इसके मुताबिक एबेलोन पहनने या अपने डेस्क पर लगातार रखने से आप सागर की तमाम खूबियों से सराबोर होने लगते हैं। कुल सिक्स सेंस में से चार-आवाज, गंध, अहसास और नजर-आप ग्रहण करने लगते या लगती हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो सागर की लहरों की कल-कल ध्वनि, सागर के खारे पानी की भीनी-भीनी खुशबू, सागर के पानी के स्पर्श का अहसास और सागर में दूर-दूर तक फैले आखिरी छोर की जिज्ञासा पहनने वाले या वाली के कई बिंदुओं को छूती है। एबेलोन खुशकिस्मती लाता है। नेगेटिविटी का सफाया करता जाता है। इसे चावल के दानों में भर कर घर या दफ्तर के केन्द्र स्थान पर सजाना अत्यंत लाभदायक है। इससे शांतिप्रिय बनने में मदद मिलती है। तमाम खूबियों से लबालब एबेलोन सस्ता है। जौहरी बताते हैं कि यह महज 100-125 रुपए प्रति पीस की दर से मिलता है। तो फिर सोचना क्या? ले आइए एबेलोन और बन जाइए किस्मत के धनी!

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें