फोटो गैलरी

Hindi Newsसाइना इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में

साइना इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में

मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को इंडोनेशियाई ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरे सुपर सीरीज खिताब की तरफ मजबूती...

साइना इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज के सेमीफाइनल में
एजेंसीFri, 25 Jun 2010 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को इंडोनेशियाई ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरे सुपर सीरीज खिताब की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाए।

सिंगापुर सुपर सीरीज जीतने के बाद दुनिया में तीसरे नंबर की खिलाड़ी बनने वाली भारतीय स्टार साइना रूस की इल्ला डीहाल से पहला गेम 17-21 से हार गई। इस शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने हालांकि अगले दो गेम में दबदबा बनाए रखा और दूसरा गेम 21-11 से अपने नाम किया।

निर्णायक गेम में साइना ने सीधे 6-0 की बढ़त हासिल कर ली। रूसी खिलाड़ी ने बीच में 13-10 से अंतर कम कर दिया था लेकिन भारतीय स्टार आखिर में 21-16 से यह गेम और 58 मिनट में मैच अपने नाम करने में सफल रही।

साइना सेमीफाइनल में जापान की चौथी वरीयता प्राप्त इरिको हिरोस से भिड़ेगी जिन्होंने हालैंड की झी याओ को 21-19, 10-21, 22-20 से हराया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें