फोटो गैलरी

Hindi Newsउप्र में तपिश और उमस बरकरार

उप्र में तपिश और उमस बरकरार

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे...

उप्र में तपिश और उमस बरकरार
एजेंसीThu, 24 Jun 2010 12:28 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी की तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा झांसी का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, इलाहाबाद का 40.5 डिग्री, वाराणसी का 40.6 डिग्री, और राजधानी लखनऊ का 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दो-तीन दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान यथावत रहेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वाचल के कुछ इलाकों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे वहां के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें