फोटो गैलरी

Hindi Newsविनोद खोसला के मुरीद हैं बिल गेट्स

विनोद खोसला के मुरीद हैं बिल गेट्स

विश्व के एक लाख से भी अधिक लोग भले ही दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स को फालो करते हो लेकिन खुद गेट्स भारतीय प्रतिभा के मुरीद हैं और वह माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टिवटर पर प्रतिष्ठित सनमाइक्रो...

विनोद खोसला के मुरीद हैं बिल गेट्स
एजेंसीSun, 20 Jun 2010 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व के एक लाख से भी अधिक लोग भले ही दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स को फालो करते हो लेकिन खुद गेट्स भारतीय प्रतिभा के मुरीद हैं और वह माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टिवटर पर प्रतिष्ठित सनमाइक्रो सिस्टम कंपनी के सह संस्थापक और प्रवासी भारतीय उद्योगपति विनोद खोसला को फालो करते हैं ।
    
विनोद खोसला एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जो विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर साफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसाफ्ट के मालिक गेट्स के फालोवरों की सूची में अपना स्थान बना पाने में सफल रहे हैं।

आईआईटी दिल्ली से शिक्षा हासिल करने वाले खोसला ने कार्नेज मेलन विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री ली। उन्होंने बाद में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

बिल गेट्स टिवटर पर कुल 52 लोगों को फालो करते हैं इनमें खोसला के अलावा हालीवुड अभिनेता एश्टन कुटचर, रानिया अल अब्दुल्ला, रेयान सेक्रेस्ट, मैथ्यू बिशप और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल हैं। खोसला भी बिल गेट्स के मुरीद हैं और उन्हें टिवटर पर फालो करते हैं।

टिवटर पर गेट्स के 10 लाख से भी अधिक फालोवर हैं जबकि खोसला के भी चालीस हजार मुरीद हैं। भारत के प्रति गेट्स का विशेष प्रेम रहा है और इसकी झलक टिवटर पर भी दिखाई देती है।

बिल गेट्स ने हाल की भारत यात्रा के विषय में टिवटर पर लिखा, हाल ही में मैं भारत की वाकई बेहतरीन यात्रा से लौटा हूं। वहां पर हमारे सहयोगी जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को उठाने के लिये काम कर रहे हैं।

अपनी बिहार यात्रा का जिक्र करते हुये गेट्स ने कहा कि कोसी नदी के आस-पास का इलाका पोलियो की रोकथाम के लिये काफी कठिन है लेकिन फिर भी वहां काफी अच्छी प्रगति हुई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विषय में कहा कि यहां की महिलायें काफी अच्छा काम कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें