फोटो गैलरी

Hindi Newsपहली नजर में पुरुष होते हैं सुंदर महिलाओं पर फिदा़

पहली नजर में पुरुष होते हैं सुंदर महिलाओं पर फिदा़

अक्सर पुरुष पहली नजर में ही सुंदर महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं, ऐसा इसलिए होता है कि सुंदर महिलाओं को देखकर मुग्ध होने की प्रवृत्ति प्राचीन समय से ही उनके जीन में मौजूद रही है। एक नये अध्ययन में...

पहली नजर में पुरुष होते हैं सुंदर महिलाओं पर फिदा़
एजेंसीFri, 11 Jun 2010 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

अक्सर पुरुष पहली नजर में ही सुंदर महिलाओं को अपना दिल दे बैठते हैं, ऐसा इसलिए होता है कि सुंदर महिलाओं को देखकर मुग्ध होने की प्रवृत्ति प्राचीन समय से ही उनके जीन में मौजूद रही है।

एक नये अध्ययन में पाया गया है कि पुरुष खूबसूरत महिलाओं की ओर खिंचे चले जाते हैं क्योंकि वे प्रजनन की एक प्रतीक होती हैं। दूसरी ओर महिलाएं यह फैसला नहीं कर पाती हैं कि क्या अच्छी शक्ल सूरत वाला कोई व्यक्ति उसका अच्छा साथी भी हो सकता है।

डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक उनके अंदर यह सवाल उठते हैं कि क्या यह पुरुष प्रतिबद्ध है, उसका व्यक्तित्व कैसा है और वह जरूरतों को पूरा करने में कितनी अच्छी तरह से सक्षम है।

एमस्टर्ड़ा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मार्क वान वुग्ट और जोहन्ना वान हूफ तथा केंट विवि के हेलेन क्रावफोर्ड के नेतृत्व में अध्ययनकर्ताओं ने 40 लोगों पर सर्वेक्षण कर मानव की इस प्रवृत्ति का पता लगाया। इस सर्वेक्षण के लिये उन्होंने 20 पुरुषों और 20 महिलाओं को चुना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें