फोटो गैलरी

Hindi Newsजेल में बंद एनआरआई की संपत्ति हो रही है जब्त

जेल में बंद एनआरआई की संपत्ति हो रही है जब्त

अवैध तौर पर वीजा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल में बंद एक अप्रवासी भारतीय दंपति की संपत्ति को अधिकारी जब्त कर रहे हैं। दंपति ने कम से कम 1,000 लोगों को अवैध आव्रजन दिलाने में मदद की थी। जतिंदर शर्मा...

जेल में बंद एनआरआई की संपत्ति हो रही है जब्त
एजेंसीThu, 10 Jun 2010 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध तौर पर वीजा फैक्टरी चलाने के आरोप में जेल में बंद एक अप्रवासी भारतीय दंपति की संपत्ति को अधिकारी जब्त कर रहे हैं। दंपति ने कम से कम 1,000 लोगों को अवैध आव्रजन दिलाने में मदद की थी। जतिंदर शर्मा और राखी शाही को जून, 2009 में सात और आठ साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। अधिकारी अब उनकी जमा राशि में से कम से कम छह लाख पाउंड जब्त करने की कोशिश कर रहे हैं। दंपत्ति ने यह राशि उन लोगों से अर्जित की थी जो अवैध तौर पर ब्रिटेन आना चाहते थे।

 यह अभियान भारत की पुलिस की मदद से चलाया जा रहा है। दंपति ने अपनी रकम का पर्याप्त हिस्सा कथित तौर पर भारत भी भेजा था। यह जोड़ा यूनीवीजाज नाम की कंपनी चलाता था। इनके घर पर छापे से अधिकारियों को हजारों दस्तावेज, पासपोर्ट, स्टांप और हजारों पाउंड नगद मिले थे। कंपनी ब्रिटेन आने के इच्छुक लोगों का दस्तावेजी कार्य कराने का दावा करती थी। अधिकारियों को इस सप्ताह राखी के एक खाते में से 1,07,000 पाउंड मिले, वहीं जतिंदर के एक खाते से 74,000 पाउंड जब्त हुए। न्यायाधीश ने जतिंदर से कहा है कि वह छिपी संपत्ति के रूप में रखे गए 4,17,000 पाउंड भी जमा करे और अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसे चार साल कैद की सजा और काटनी होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें