फोटो गैलरी

Hindi News थाने में लगा जनता दरबार

थाने में लगा जनता दरबार

शनिवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया जिसमें उन्होने उन की समस्याएं सुनी और हल निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुखिया अनूप सिंह, वार्ड पार्षद वसंत पासवान, जितेन्द्र...

 थाने में लगा जनता दरबार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया जिसमें उन्होने उन की समस्याएं सुनी और हल निकालने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुखिया अनूप सिंह, वार्ड पार्षद वसंत पासवान, जितेन्द्र सिंह, वैद्यनाथ सिंह, प्रताप राय सहित कई लोगा थे।वहीं बिहटा ए.सं. के अनुसार लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिक ही मालिक होता है। सरकार को चलाने के लिए प्रत्येक व्यक्ित टैक्स देता है। इसलिए उसे हर चीज की जानकारी का पूरा अधिकार है। इसलिए वे अपनी समस्याओं को बेहिचक हमें बताएं। उन पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। उक्त बातें सूबे के पुलिस कप्तान के आदेश पर थाना परिसर में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में अंचल पुलिस निरीक्षक रामनाथ राम ने कहीं। वहीं थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कार्बन कागज एवं लावारिश लाशों के अन्त्यपरीक्षण सहित कई मद में सरकार से 15000- रुपये उपलब्ध कराने की जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें