फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्व कप में इस्तेमाल होने वाली गेंद खतरनाकः सीजर

विश्व कप में इस्तेमाल होने वाली गेंद खतरनाकः सीजर

ब्राजील के स्टार गोलकीपर जूलियो सीजर ने 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे फुटबाल विश्व कप में इस्तेमाल की जाने वाली गेंद पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि यह बाजार से खरीदी जाने वाली साधारण...

विश्व कप में इस्तेमाल होने वाली गेंद खतरनाकः सीजर
एजेंसीSun, 30 May 2010 06:13 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्राजील के स्टार गोलकीपर जूलियो सीजर ने 11 जून से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे फुटबाल विश्व कप में इस्तेमाल की जाने वाली गेंद पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा है कि यह बाजार से खरीदी जाने वाली साधारण गेंद की तरह है।

विश्व के श्रेष्ठ गोलकीपरों में शुमार सीजर ने कहा कि यह बहुत खतरनाक है। यह वैसी ही है जैसी हम सुपर मार्केटों से खरीदते हैं। इसे देखकर नहीं लगता कि यह विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इस्तेमाल की जाने वाली है।

ब्राजील के गोलकीपिंग कोच वेंडेल ने भी नई गेंद को लेकर शंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के शाट में इस गेंद का अनुमान लगा पाना मुश्किल है। वेंडेन ने कहा कि अगर गोलकीपर अपनी लाइन से आगे निकल आया है तो यह गेंद खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में गोलकीपर को एक सुरक्षित जगह पर खड़े रहना होगा वर्ना गेंद सीधा गोलपोस्ट में चली जाएगी।

जबुलानी नामक इस गेंद को अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने दिसंबर में पेश किया था। इसे अब तक कि सबसे गोल तथा खेल के उपयुक्त गेंद माना जा रहा है। सीजर के साथी फुटबालर काका ने एक बयान में कहा था कि मेरे लिए गेंद से सही शाट लगाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और इस काम के लिए यह गेंद बिल्कुल सही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें