फोटो गैलरी

Hindi News दूसर की जमीन कर दी रचिास्ट्री

दूसर की जमीन कर दी रचिास्ट्री

एक महिला द्वारा विनय सिंह उर्फ ईश्वरी प्रसाद को भूमि बेचने और उनके नाम से रजिस्ट्री करने का मामला रांची के रजिस्ट्रार कार्यालय में दो दिन से चर्चा का विषय बना हुआ है। विनय सिंह गेतलहातु के रहनेवाले...

 दूसर की जमीन कर दी रचिास्ट्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एक महिला द्वारा विनय सिंह उर्फ ईश्वरी प्रसाद को भूमि बेचने और उनके नाम से रजिस्ट्री करने का मामला रांची के रजिस्ट्रार कार्यालय में दो दिन से चर्चा का विषय बना हुआ है। विनय सिंह गेतलहातु के रहनेवाले हैं। छह फरवरी को एक बेवा रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची और अपनी भूमि विनय सिंह को बेचने से संबंधित कागजात पर दस्तखत कर दिये। बाद में पता चला कि वह महिला श्री सिंह के यहां काम करनेवाले मजदूर की पत्नी है। उसने अपनी लिबास बदल ली, चूड़ी खोल दी और बेवा बनकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गयी। जो भूमि अवैध ढंग से रजिस्ट्री करा दी गयी, वह किसी और की है। इसकी जानकारी रांची के अधिकारियों को दी गयी तो सभी हैरत में आ गये। निगरानी ब्यूरो को भी इसकी सूचना दी गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें