फोटो गैलरी

Hindi Newsअहम उपलब्धियों से भरा रहा पहला साल: मनमोहन

अहम उपलब्धियों से भरा रहा पहला साल: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को संप्रग-दो सरकार के पहले साल के कार्यकाल को अहम उपलब्धियों से भरा हुआ बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और काम कर सकती थी। मनमोहन सिंह ने विज्ञान भवन में...

अहम उपलब्धियों से भरा रहा पहला साल: मनमोहन
एजेंसीMon, 24 May 2010 11:17 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को संप्रग-दो सरकार के पहले साल के कार्यकाल को अहम उपलब्धियों से भरा हुआ बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और काम कर सकती थी।

मनमोहन सिंह ने विज्ञान भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा मानना है कि संप्रग-दो के पहले साल के नाम अहम उपलब्धियां रहीं। हालांकि मैं पहला ऐसा व्यक्ति हूं जो स्वीकार करता है कि हमारी सरकार और काम कर सकती थी।

उन्होंने कहा कि किसी को भी उन उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होना चाहिए, जो उसने हासिल की हों। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा सुधार और बेहतर परिणाम की संभावनाएं होती हों, लेकिन मेरा मानना है कि हमारा पहला साल अहम उपलब्धियों से भरा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें