फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

दिल्ली में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो रविवार को घर से बाहर निकलने से पहले दो बार सोचिए! इसकी वजह यह है कि आज दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी के एक अधिकारी के...

दिल्ली में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
एजेंसीSun, 23 May 2010 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो रविवार को घर से बाहर निकलने से पहले दो बार सोचिए! इसकी वजह यह है कि आज दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, ''रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी काफी ज्यादा रहा। सुबह न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।''

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग कहना है कि शहर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछेक स्थानों में बारिश भी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें