फोटो गैलरी

Hindi Newsइंडोनेशिया में दो साल का बच्चा है सिगरेट का आदी

इंडोनेशिया में दो साल का बच्चा है सिगरेट का आदी

इंडोनेशिया में दो वर्षीय एक बच्चा इन दिनों गलत कारणों से सुर्खियों में है। उसे दो साल की उम्र में ही ध्रूमपान की गहरी लत लग गई है। ब्रिटिश टैब्लायड द सन की रिपोर्ट के अनुसार अरदी रिजाल सिगरेट पीने...

इंडोनेशिया में दो साल का बच्चा है सिगरेट का आदी
एजेंसीSat, 22 May 2010 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडोनेशिया में दो वर्षीय एक बच्चा इन दिनों गलत कारणों से सुर्खियों में है। उसे दो साल की उम्र में ही ध्रूमपान की गहरी लत लग गई है।

ब्रिटिश टैब्लायड द सन की रिपोर्ट के अनुसार अरदी रिजाल सिगरेट पीने का आदी हो गया है। जब वह महज डेढ़ साल का था तभी उसके पिता ने पहली बार उसे पीने के लिए सिगरेट दिया था। इंडानेशिया के मूसी बन्यूसिन के मोहम्मद ने कहा कि मुझे उसकी सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं है, वह स्वस्थ दिखता है। जब हम उसे सिगरेट नहीं पीने देते हैं तब वह उधम मचाने लगता है। वह ध्रूमपान का आदी हो गया है।

इंडोनेशिया में बच्चों में ध्रूमपान की लत की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में तीन से 15 साल तक 25 प्रतिशत बच्चे सिगरेट का कश लगा चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें