फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी ने ली नौ की जान

उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी ने ली नौ की जान

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में गुरुवार को धूलभरी आंधी ने नौ लोगों की जान ले ली, जबकि उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है और कई स्थानों पर पारा 45 के आंकड़े को पार कर गया। इलाहाबाद जिले के गंगा...

उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी ने ली नौ की जान
एजेंसीFri, 21 May 2010 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में गुरुवार को धूलभरी आंधी ने नौ लोगों की जान ले ली, जबकि उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है और कई स्थानों पर पारा 45 के आंकड़े को पार कर गया।

इलाहाबाद जिले के गंगा पार के क्षेत्र में 40 किलोमीटर दूर सोरांव तहसील में धूल भरी तेज आंधी के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल है। धूलभरी तेज आंधी ने सैकड़ों पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया और भारी संख्या में संपत्ति को नुकसान हुआ।

राजस्थान में प्रचंड गर्मी से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदेश में आज सबसे अधिक 46.8 डिग्री स़े तापमान बाडमेर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोटा 45.6, जैसलमेर 44.9, जोधपुर 44.8, चूरू 44.4, डबोक 44.2, अजमेर व जयपुर में अधिकतम 43.7 डि से तापमान दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में पारा 41 डिग्री से अधिक रहा और कल के अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री के मुकाबले आज का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक रहा। हिसार में सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस और गुड़गांव में सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.8 डिग्री स़े तापमान दर्ज किया गया। वहीं भिवानी में 42.8 डिग्री स़े और पटियाला में 41.2 डिग्री स़े अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें