फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री पार

उत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री पार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे...

उत्तर प्रदेश में पारा 46 डिग्री पार
एजेंसीTue, 18 May 2010 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 46.3, आगरा का 46.7, कानपुर का 45.8, वाराणसी का 43.2, और लखनऊ का 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से पांच डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें