फोटो गैलरी

Hindi Newsविकिरण मामला: एईआरबी को मिला दिल्ली विश्वविद्यालय का जवाब

विकिरण मामला: एईआरबी को मिला दिल्ली विश्वविद्यालय का जवाब

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने उसके द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस का प्रारंभिक जवाब दे दिया है। बोर्ड ने रेडियोधर्मी कचरे के निपटारे से संबंधित...

विकिरण मामला: एईआरबी को मिला दिल्ली विश्वविद्यालय का जवाब
एजेंसीFri, 14 May 2010 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने उसके द्वारा भेजे गए कारण बताओ नोटिस का प्रारंभिक जवाब दे दिया है। बोर्ड ने रेडियोधर्मी कचरे के निपटारे से संबंधित नियमों के उल्लंघन को लेकर विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया था।

विश्वविद्यालय ने रेडियोधर्मी कचरे के सुरक्षित निपटारे और विकिरण रक्षा नियमों का उल्लंघन किया और गत फरवरी में अपनी रसायनशास्त्र प्रयोगशाला में रखे गामा सेल को दिल्ली के मायापुरी क्षेत्र के कबाड़ व्यापारी को बेच दिया।

कबाड़ में रेडियोधर्मी पदार्थ होने से अनजान कुछ कबाड़ व्यापारी और मजदूर गंभीर विकिरण की चपेट में आकर अस्वस्थ हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एईआरबी के अध्यक्ष एसएस बजाज ने बताया कि जवाब के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया था, लेकिन हमें दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से आज जवाब मिला कि यह सिर्फ प्रारंभिक उत्तर है और विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त समिति के एक बार रिपोर्ट दे देने पर अंतिम जवाब दे दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें