फोटो गैलरी

Hindi Newsसर मोटा सिंह को प्राइड ऑफ सिख कम्युनिटी पुरस्कार

सर मोटा सिंह को प्राइड ऑफ सिख कम्युनिटी पुरस्कार

ब्रिटेन में कानून के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले सर मोटा सिंह का चयन इस वर्ष के प्राइड ऑफ सिख कम्युनिटी पुरस्कार के लिए किया गया है। ब्रिटिश सिख ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रामी...

सर मोटा सिंह को प्राइड ऑफ सिख कम्युनिटी पुरस्कार
एजेंसीSun, 02 May 2010 10:21 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन में कानून के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले सर मोटा सिंह का चयन इस वर्ष के प्राइड ऑफ सिख कम्युनिटी पुरस्कार के लिए किया गया है।

ब्रिटिश सिख ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रामी रैंगर ने सिंह को बैसाखी के समारोह में यह पुरस्कार दिया। कई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त कर चुके सिंह ने 1965 में वकालत की प्रैक्टिस शुरू की। सिर्फ 11 साल के भीतर सिंह को क्वींस काउंसल के डिप्टी जज के तौर पर नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने क्राउन कोर्ट के रिकार्डर और फिर जज के रूप में भी काम किया।

इतने उच्च पद पर पहुंचने वाले सिंह अल्पसंख्यक समुदाय के पहले सदस्य थे। रैंगर ने कहा कि सर मोटा सिंह ब्रिटेन के पहले पगड़ीधारी सिख जज थे। उनके फैसलों को कभी किसी उच्चतम न्यायालय में चुनौती नहीं दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें