फोटो गैलरी

Hindi Newsडेरा सच्चा सौदा मुख्यालय मे भगदड़, 5 की मौत

डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय मे भगदड़, 5 की मौत

हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा पंथ के मुख्यालय के निकट शुक्रवार तड़के मची भगदड़ में कम से कम पांच महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ शुक्रवार तड़के दो बजे के बाद उस समय...

डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय मे भगदड़, 5 की मौत
एजेंसीFri, 30 Apr 2010 02:15 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा पंथ के मुख्यालय के निकट शुक्रवार तड़के मची भगदड़ में कम से कम पांच महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ शुक्रवार तड़के दो बजे के बाद उस समय मची जब श्रद्धालुओं को इस पंथ के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से उपहार वितरित किए जा रहे थे। भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए।

हरियाणा में सिरसा के पुलिस अधीक्षक सतेन्दर कुमार का कहना है कि आंधी आने के बाद सुरक्षित स्थान पाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और इसी ने भगदड़ का रूप ले लिया। यहां हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए थे।

अधिकारियों के अनुसार गुरुवार रात एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बारे में डेरे के किसी भी अधिकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मामले की जांच चल रही है। मारी गईं महिलाओं की शिनाख्त हो गई है और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें