फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर-भारत में अधिकतर जगहों पर पारा 40डिग्री के पार

उत्तर-भारत में अधिकतर जगहों पर पारा 40डिग्री के पार

उत्तर भारत में बुधवार को अधिकतर जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं दूसरी ओर कश्मीर घाटी और राजस्थान में बारिश की फुहारें पड़ीं। बारिश होने से घाटी में तापमान में गिरावट देखी गई जिसके...

उत्तर-भारत में अधिकतर जगहों पर पारा 40डिग्री के पार
एजेंसीWed, 28 Apr 2010 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर भारत में बुधवार को अधिकतर जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वहीं दूसरी ओर कश्मीर घाटी और राजस्थान में बारिश की फुहारें पड़ीं।

बारिश होने से घाटी में तापमान में गिरावट देखी गई जिसके चलते श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन में सीमा सड़क संगठन के एक कामगार की मौत हो गई।

बारिश होने से गुलमर्ग में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ यह घाटी का सर्वाधिक ठंडा क्षेत्र रहा। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू में रात का तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान में चुरू 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सर्वाधिक गर्म जगह रहा तो बाड़मेर 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सर्वाधिक गर्म क्षेत्र रहा। इसके अलावा श्रीगंगानगर, कोटा, जोधपुर और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4, 43, 42.7 और 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें