फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिंदा राजपक्षे ने अपने भाई को बनाया संसद अध्यक्ष

महिंदा राजपक्षे ने अपने भाई को बनाया संसद अध्यक्ष

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई चामल राजपक्षे ने गुरुवार को संसद के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। चामल इससे पहले बंदरगाह और विमानन मंत्री थे। प्रियंकारा जयारत्ने को उपाध्यक्ष...

महिंदा राजपक्षे ने अपने भाई को बनाया संसद अध्यक्ष
एजेंसीThu, 22 Apr 2010 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई चामल राजपक्षे ने गुरुवार को संसद के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। चामल इससे पहले बंदरगाह और विमानन मंत्री थे। प्रियंकारा जयारत्ने को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बीते साल जनवरी में राष्ट्रपति चुनावों में महिंदा राजपक्षे को असफल चुनौती देने वाले पूर्व सेना प्रमुख शरथ फोन्सेका ने भी शुरुआती सत्र में हिस्सा लिया। फोन्सेका फिलहाल हिरासत में हैं और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां लाया गया।

सात सदस्यों वाली डेमोक्रेटिक नेशनल एलायंस के प्रमुख फोन्सेका कोलंबो जिले से निर्वाचित हुए हैं। कथित गैर कानूनी हथियार सौदा और अन्य आरोपों के तहत फोन्सेका कोर्ट मार्शल का सामना कर रहे हैं। संसद के 225 नए सदस्यों ने भी आज सुबह शपथ ग्रहण की। मौजूदा सातवीं संसद में सत्तारूढ़ यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीड़ा एलाइंस के 144, प्रमुख विपक्षी पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी के साठ, लिट्टे समर्थक तमिल नेशनल एलाइंस के 14 और मार्क्‍सवादियों के दबदबे वाली डीएनए के सात सदस्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें