फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकप्रियता में धोनी को टक्कर दे रहे हैं सौरभ

लोकप्रियता में धोनी को टक्कर दे रहे हैं सौरभ

आईपीएल-3 में अब तक सबसे धमाकेदार टीम साबित हो रही मुंबई इंडियंस के स्टार खब्बू बल्लेबाज सौरभ तिवारी अब लोकप्रियता के मामले में अपने ही राज्य झारखंड के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को टक्कर देते...

लोकप्रियता में धोनी को टक्कर दे रहे हैं सौरभ
एजेंसीThu, 22 Apr 2010 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल-3 में अब तक सबसे धमाकेदार टीम साबित हो रही मुंबई इंडियंस के स्टार खब्बू बल्लेबाज सौरभ तिवारी अब लोकप्रियता के मामले में अपने ही राज्य झारखंड के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

धोनी की शुरुआती हेयरस्टाइल की तर्ज पर लंबे बाल रखने वाले सौरभ को आईपीएल-3 की शुरुआत तक काफी कम लोग जानते थे। पर अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को फाइनल में पहुंचाने और लीग के 10 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में जगह बनाने वाले सौरभ अब गुमनामी को पीछे छोड़ न केवल अपने राज्य में जबरदस्त लोकप्रिय हो चुके है बल्कि देश-विदेश में भी सुर्खियों में हैं।
 
झारखंड की खेल राजधानी कहे जाने वाले सौरभ के गृहनगर जमशेदपुर के एक पूर्व रणजी क्रिकेटर ने कहा कि पहले अंतराष्ट्रीय फलक पर झारखंड से केवल धोनी का नाम था पर अब ऐसा नहीं है सौरभ को अब कौन नहीं जानता। वह 419 रनों के साथ आईपीएल-3 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में छठे नंबर पर है, जिसमें 18 गगनचुंबी छक्के और 19 चौके शामिल हैं। धोनी ने केवल 235 रन बनाए हैं।

धोनी के बड़े प्रशंसक रहे एक स्थानीय क्रिकेट प्रशिक्षक ने कहा कि जिस तरह से सौरभ का बल्ला चल रहा है उससे तो वह जल्द ही लोकप्रियता में धोनी की बराबरी कर लेगा। उसकी कद काठी भी धोनी जैसी ही मजबूत है। सचिन जैसे दिग्गज के साथ ने उसे और निखार दिया है। मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि अब सौरभ भी मुझे धोनी जितना ही भाने लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें