फोटो गैलरी

Hindi Newsऋतिक-बारबरा फिर एक साथ!

ऋतिक-बारबरा फिर एक साथ!

बारबरा काइट्स के प्रोमोशन के लिए भारत पहुंचीं, जहां ऋतिक ने पत्नी सुजैन के साथ मुंबई में उनका स्वागत किया। मुंबई में एक पूरा दिन ऋतिक के साथ बिताने के बाद दोनों मालदीव रवाना हो गए। बॉलीवुड अभिनेता...

ऋतिक-बारबरा फिर एक साथ!
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Apr 2010 12:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बारबरा काइट्स के प्रोमोशन के लिए भारत पहुंचीं, जहां ऋतिक ने पत्नी सुजैन के साथ मुंबई में उनका स्वागत किया। मुंबई में एक पूरा दिन ऋतिक के साथ बिताने के बाद दोनों मालदीव रवाना हो गए।

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी इन दिनों खूबसूरत वादियों में एक साथ हैं। अरे नहीं भई, दोनों के अफेयर का कोई चक्कर नहीं है। दरअसल ऋतिक और बारबरा मालदीव में काइट्स फिल्म के प्रोमोशन के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं।

बारबरा कुछ दिन पहले काइट्स के प्रोमोशन के लिए भारत पहुंचीं, जहां ऋतिक ने पत्नी सुजैन के साथ मुंबई में उनका स्वागत किया। मुंबई में एक पूरा दिन ऋतिक के साथ बिताने के बाद दोनों मालदीव के लिए रवाना हो गए।

मोरी और ऋतिक को लेकर कोई हो-हल्ला न हो, इसके लिए फिल्म निर्माता और ऋतिक के पिता राकेश रोशन का कहना है कि मोरी को हमने केवल इसलिए अपनी फिल्म के लिए साइन नहीं किया था कि वह एक विदेशी कलाकार और खूबसूरत हैं, बल्कि वह एक बेहतरीन कलाकार भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें