फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिकी-जर्मन हवाई दूरबीन रखेगी अंतरिक्ष में नजर

अमेरिकी-जर्मन हवाई दूरबीन रखेगी अंतरिक्ष में नजर

नासा के बोइंग 747 पर सवार जर्मनी निर्मित एक विशाल इन्फ्रारेड दूरबीन अपने विकास के सालों बाद अंतरिक्ष की गहराईयों पर नजर रखने के लिए तैयार है। परियोजना अधिकारियों ने मंगलवार को दक्षिणी कैलीफोर्निया...

अमेरिकी-जर्मन हवाई दूरबीन रखेगी अंतरिक्ष में नजर
एजेंसीWed, 21 Apr 2010 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नासा के बोइंग 747 पर सवार जर्मनी निर्मित एक विशाल इन्फ्रारेड दूरबीन अपने विकास के सालों बाद अंतरिक्ष की गहराईयों पर नजर रखने के लिए तैयार है।

परियोजना अधिकारियों ने मंगलवार को दक्षिणी कैलीफोर्निया स्थित नासा की विमानशाला में रखी विश्व की सबसे बड़ी हवाई वेधशाला को प्रदर्शित किया, जहां इसे उड़ान परीक्षणों से गुजारा जा रहा है।

स्ट्रैटोस्फेरिक आब्जर्वेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनामी (सोफिया) के उड़ान भरते हुए छह से आठ सप्ताह में पहली इन्फ्रारेड तस्वीरें मिल जाने की उम्मीद है। ग्रहों पर निगरानी इसका शुरुआती लक्ष्य होगा। परियोजना अधिकारी इसे हबल श्रेणी की वेधशाला के रूप में देख रहे हैं जो पिछले 20 साल से ब्रह्मांड की तस्वीरें भेज रही है।

सोफिया के भी कम से कम 20 साल तक काम करने की उम्मीद है जो ऊंची उड़ानों के जरिए अपने काम को अंजाम देगी। सोफिया परियोजना के निदेशक बॉबे मेयेर ने कहा कि यह ब्रह्मांड तथा हमारे सौर मंडल के रहस्यों को खोलने का काम करेगी। इस परियोजना में नासा का सहभागी जर्मन एरोस्पस है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें