फोटो गैलरी

Hindi Newsपुणे में बलात्कार के आरोपी सेना के दो जवान गिरफ्तार

पुणे में बलात्कार के आरोपी सेना के दो जवान गिरफ्तार

सेना के दो जवानों ने एक किशोरी से उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह शहर के दूरदराज के इलाके में अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई थी। गौरतलब है कि शहर में हफ्ते भर पहले ही एक विवाहित महिला से तीन...

पुणे में बलात्कार के आरोपी सेना के दो जवान गिरफ्तार
एजेंसीFri, 09 Apr 2010 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सेना के दो जवानों ने एक किशोरी से उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह शहर के दूरदराज के इलाके में अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई थी। गौरतलब है कि शहर में हफ्ते भर पहले ही एक विवाहित महिला से तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।

जवानों ने कथित तौर पर उसके ब्वायफ्रेंड की पिटाई की और बुधवार की रात घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया और 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त महेश पाटिल ने कहा कि 19 वर्षीय लड़की सांगवी इलाके में सेना की जमीन के पास एक दूरस्थ जगह पर अपने ब्वायफ्रेंड से मिलने गई थी।

सांगवी थाने में दर्ज कराई शिकायत में लड़की ने कहा कि तय कार्यक्रम के मुताबिक उसके ब्वायफ्रेंड को भी नियत स्थान पर आना था लेकिन रास्ते में ही लड़के के मोटरसाइकिल का ईंधन खत्म हो गया और सड़क पर मोटरसाइकिल खींचते हुए वह देरी से पहुंचा।

पाटिल ने कहा कि जैसे ही लड़की लड़का की ओर आने लगी, दोनों अभियुक्तों ने उसके ब्वायफ्रेंड की पिटाई की और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और बाद में करीब के मैदान में उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान की और आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दोनों अभियुक्तों उत्तरप्रदेश के रजनीश कुमार और राजस्थान के सुमेंदर सिंह को बाद में अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुणे के हिंजेवाड़ी में पिछले शुक्रवार को 25 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

पिंपरी की अदालत में जब अभियुक्तों को लाया गया तो महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उनके उपर चूड़ियां फेंकी। इस घटना के बाद नगर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

शिवसेना की विधान पार्षद नीलम गोरे ने आरोप लगाया कि बढ़ते अपराध के प्रति पुणे के पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह के लचीले रुख के कारण नगर में कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें