फोटो गैलरी

Hindi Newsताजा पुदीना

ताजा पुदीना

पुदीना स्फूर्तिदायक है, लेकिन सबसे जरूरी इसे ताजा बनाए रखना है। आप इसकी हरी पत्तियों का प्रयोग चटनी या परांठे, कुलचे, नान, शोरबा और पेय पदार्थो में कर सकते हैं। उपयुक्त चटनी अगर मैं कुछ पुदीने के...

ताजा पुदीना
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 09 Apr 2010 11:28 AM
ऐप पर पढ़ें

पुदीना स्फूर्तिदायक है, लेकिन सबसे जरूरी इसे ताजा बनाए रखना है। आप इसकी हरी पत्तियों का प्रयोग चटनी या परांठे, कुलचे, नान, शोरबा और पेय पदार्थो में कर सकते हैं।

उपयुक्त चटनी

अगर मैं कुछ पुदीने के गुच्छों को ले आऊं तो इनका क्या करूंगा? डंठल से पुदीने की पत्तियों को आराम से अलग करें और उनमें से कुछ को सुखा लें। सूखने के बाद इन्हें भविष्य में प्रयोग के लिए रख लें। अन्य पत्तियों का प्रयोग आप कई अन्य तरह से कर सकते हैं। पुदीने का चटनी बनाने में प्रयोग किया जा सकता है। जिस तरीके से मैं चटनी बनाता हूं, वह आसान है। तीन कप पुदीना और दो कप धनिया पत्ती और हरी मिर्च लें। कुछ मात्र में कुचला हुआ प्याज और तीन इंच टुकड़ा अदरक का लें। इसमें नमक, अनारदाना पाउडर और नींबू मिला लें। अगर आप सिलबट्टे का प्रयोग करते हैं तो क्या कहने! नहीं तो मिक्सर विकल्प है ही। चटनी का उसी दिन प्रयोग करना अच्छा रहेगा।

पुदीने के बारे में सबसे रोचक तथ्य यह है कि इसका प्रयोग मीट में भी किया जा सकता है। मैं मटन और पुदीना के साथ शोरबा बना चुका हूं। यह एक अच्छा मिश्रण है। इसके अलावा पुदीना आलू और पनीर के साथ भी चल जाता है। पिसे हुए आलू, मसाले और पुदीने का मिश्रण परांठा, नान और कुलचे में भरने के लिए उपयुक्त है। भुना हुआ पनीर और पुदीना समोसे या फिर परांठे में भरावन के लिए उपयुक्त है। ताजे पुदीने के साथ फ्राई किया हुआ पनीर बासमती चावल के साथ अच्छा लगता है। मसाला तैयार कर घी में फ्राई करें और इसमें अदरक और दही मिलाएं। है न लवली समर मील!

दूसरी लवली व्हाइट डिश (नि:संदेह, गर्मियों में यह आंखों को काफी अपील करेगा) है। इसे मैं पनीर के साथ सफेद ग्रेवी का बनाता हूं, जिसमें पुदीने का फ्लेवर होता है। इसमें घिसा हुआ प्याज, पॉपीसीड का पेस्ट मिलाया जाता है। ऊपर से इसमें क्रीम डाली जाती है। गरमा गरम नान के साथ इसे खाएं।

इसके अलावा गुजराती कढ़ी में इस्तेमाल किया जाने वाला यह प्रमुख तत्व है। सूखे पुदीने को कढ़ी में फ्लेवर के लिए मिलाया जाता है। स्वादिष्ट छाछ (बटर मिल्क) बनाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियों को अदरक, हरी मिर्च और समुद्री नमक के साथ पीस कर मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को भुने हुए जीरा पाउडर के साथ छाछ में मिलाएं और छाछ के ऊपर सूखी हुई पुदीने की पत्तियों के पाउडर को छिड़कें।  इसके अलावा हाल में मैंने अपने पेय पदार्थ संतरे के जूस में भी पुदीना का प्रयोग किया। कुछ संतरे लें और उनके बीज निकाल दें। इसमें आधा चम्मच ब्राउन शुगर मिला दें और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जूसर में कुछ पुदीने की पत्तियां डाल कर रस बना कर ऑरेंज जूस में मिला दें और आधे ऑरेंज जूस को ऐसे ही छोड़ दें। पुदीना मिले जूस का स्वाद न केवल आरेंज जूस के स्वाद से कुछ अलग, बल्कि अनोखा भी लगेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें