फोटो गैलरी

Hindi Newsपर्सनल कंप्यूटरों की क्रांति लाने वाले हेनरी एडवर्ड नहीं रहे

पर्सनल कंप्यूटरों की क्रांति लाने वाले हेनरी एडवर्ड नहीं रहे

माइक्रोसाफ्ट की स्थापना में बिल गेट्स के प्रेरणास्रोत रहे हेनरी एडवर्ड राबटर्स का जार्जिया में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। पर्सनल कंप्यूटरों के विकास के शुरुआती दौर में राबटर्स का काफी महत्वपूर्ण...

पर्सनल कंप्यूटरों की क्रांति लाने वाले हेनरी एडवर्ड नहीं रहे
एजेंसीFri, 02 Apr 2010 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

माइक्रोसाफ्ट की स्थापना में बिल गेट्स के प्रेरणास्रोत रहे हेनरी एडवर्ड राबटर्स का जार्जिया में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। पर्सनल कंप्यूटरों के विकास के शुरुआती दौर में राबटर्स का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कंप्यूटर के लिए जो विशेष किट बनाया, उसके कारण पर्सनल कंप्यूटर घर घर तक पहुंचाना संभव हुआ। इस विकास ने ही बिल गेट्स और उनके बचपन के मित्र पाल एलन को माइक्रोसाफ्ट की स्थापना की प्रेरणा दी, जिससे 1975 में दोनों का यह सपना साकार हुआ। दोनों ने इससे पहले पापुलर इलेक्ट्रानिक्स में एमआईटीएस अल्टेयर 8800 के बारे में एक आलेख पढ़ा था।

राबटर्स पहले सैन्यकर्मी थे। उन्होंने बाद में कैरियर में कई दौर देखे जिसमें किसान और बाद में चिकित्सक का पेशा प्रमुख है। इसके बावजूद कंप्यूटर को उन्नत बनाने के काम में वह लगे रहे।

इस महान अनुसंधानकर्ता के पुत्र डेविड राबटर्स के अनुसार राबटर्स ने हाल में बिल गेट्स से कहा था कि वह नयी नैनोटेक्नोलाजी युक्त मशीनों पर काम करने के इच्छुक हैं।

परिवार के सदस्यों के अनुसार राबटर्स की मृत्यु मैकोन अस्पताल में हो गयी। उन्हें लंबे समय से न्यूमोनिया था।

गेटस और एलन ने गुरुवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि हम हमेशा एडवर्ड के कृतज्ञ रहेंगे।

राबटर्स का जन्म 1941 में मियामी मं हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें