फोटो गैलरी

Hindi Newsपुणे में महिला से चलती कार में सामूहिक बलात्कार

पुणे में महिला से चलती कार में सामूहिक बलात्कार

पुणे में गुरुवार रात एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ एक चलती टैक्सी में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि एमबीए की डिग्री प्राप्त यह महिला वकाड इलाके में इंटरव्यू के लिए गई...

पुणे में महिला से चलती कार में सामूहिक बलात्कार
एजेंसीFri, 02 Apr 2010 12:46 PM
ऐप पर पढ़ें

पुणे में गुरुवार रात एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ एक चलती टैक्सी में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एमबीए की डिग्री प्राप्त यह महिला वकाड इलाके में इंटरव्यू के लिए गई थी। उसने एक साझा टैक्सी में लिफ्ट ली। टैक्सी में मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

इस संबंध में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
नागपुर की रहने वाली यह महिला शहर में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें