फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा अध्यक्ष गडकरी के पीएम से 14 सवाल

भाजपा अध्यक्ष गडकरी के पीएम से 14 सवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बढ़ती महंगाई पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर  14 सवाल पूछे हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर गंभीर चिंता...

भाजपा अध्यक्ष गडकरी के पीएम से 14 सवाल
एजेंसीThu, 01 Apr 2010 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बढ़ती महंगाई पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर  14 सवाल पूछे हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए सरकार को घेरने की कोशिश की।

1. पिछले 20 हफ्तों से खाद्य महंगाई की दर 17 से 20 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। जो पूरी दुनिया में अधिक  है। क्यों? 

2.
चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि की दर 9.5 प्रतिशत (भारत की 7.2 प्रतिशत) है और मुद्रास्फीति की दर केवल दो प्रतिशत है वहीं भारत में 11 प्रतिशत?

3.
पूरी दुनिया में जहां महंगाई की दर एक या दो प्रतिशत है वहीं भारत में मुद्रास्फीति की दर 11 प्रतिशत?

4.
अन्य देशों के मुकाबले भारत में चीनी की कीमतें करीब दोगुनी और गेहूं 80 प्रतिशत महंगा है?

5.
देश में खाद्य पदार्थो की कीमतें विश्व बाजार की तुलना में करीब 80 प्रतिशत अधिक है?

6
क्या यह सच नहीं है कि आपके शासन काल में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें दोगुनी हो गईं हैं?''

7.
48 लाख टन चीनी का निर्यात 12.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से किया गया और फिर उसे 22 रूपए से 35 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से आयात किया गया। क्यों?

8.
योजना आयोग ने वर्ष 2005 में गरीबी की रेखा के नीचे (बीपीएल) रहने वाले लोगों की संख्या 31 करोड़ बताई थी, दिसंबर   2009 में तेंदुलकर समिति ने उनकी संख्या 42 करोड़ आंकी थी। आयोग का दावा है कि 'गरीबी घटी है'। आखिर कैसे?

9.
किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य क्यों कम मिलता है?

10
. किसानों को कम कीमत और फिर आम आदमी को अधिक कीमत क्यों चुकानी पड़ती है?

11.
सरकार के मंत्री उत्पादन के कम होने के बारे में अटकलबाजी क्यों  करते हैं?

12.
उत्पादन/मांग के कृत्रिम आंकड़ों से किसको लाभ हो रहा है? 

13.
खाद्य पदार्थो की कमी की भविष्यवाणी में सरकार के क्या निहित स्वार्थ हैं?

14.
महंगाई की भविष्यवाणी से कीमतों पर नियंत्रण होता है या लोगों में घबराहट पैदा होती है?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें