फोटो गैलरी

Hindi News भारत में भी वायुसेना हाई एलर्ट पर

भारत में भी वायुसेना हाई एलर्ट पर

विद्रोही संगठन लिट्टे द्वारा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पर शुक्रवार रात किए गए हवाई हमले के बाद दक्षिण भारतीय समुद्री सीमा पर भारतीय वायु सेना को हाई एलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक वायु...

 भारत में भी वायुसेना हाई एलर्ट पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विद्रोही संगठन लिट्टे द्वारा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पर शुक्रवार रात किए गए हवाई हमले के बाद दक्षिण भारतीय समुद्री सीमा पर भारतीय वायु सेना को हाई एलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक वायु सुरक्षा तकनीक तथा रडार से लगातार श्रीलंका के नजदीक पड़ने वाले भारतीय स्थलों पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक पतली उथली जल राशि के द्वारा भारतीय राज्य तमिलनाडु और श्रीलंका अलग-अलग होते हैं। गौरतलब है कि भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि लिट्टे के द्वारा वायु क्षमता हासिल करना भारत के लिए भी एक खतरा है। भारतीय सुरक्षा बल उन स्थलों की कड़ी निगरानी कर रहे हैं जिसपर लिट्टे हमला कर सकता है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात लिट्टे के दो विमानों ने राजधानी कोलंबो पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोग मारे गए और 50 से अधिक घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें