फोटो गैलरी

Hindi Newsकोच्चि फ्रेंचाइजी में कोई हिस्सेदारी नहीं: थरूर

कोच्चि फ्रेंचाइजी में कोई हिस्सेदारी नहीं: थरूर

विदेशी मामलों के राज्यमंत्री शशि थरूर ने साफ किया कि आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है और उनकी भूमिका सिर्फ समूहों को टीम खरीदने के लिए प्रेरित करने तक सीमित...

कोच्चि फ्रेंचाइजी में कोई हिस्सेदारी नहीं: थरूर
एजेंसीSun, 21 Mar 2010 03:48 PM
ऐप पर पढ़ें

विदेशी मामलों के राज्यमंत्री शशि थरूर ने साफ किया कि आईपीएल की कोच्चि फ्रेंचाइजी में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं है और उनकी भूमिका सिर्फ समूहों को टीम खरीदने के लिए प्रेरित करने तक सीमित थी।
   
उन्होंने कहा कि मैंने इसमें सिर्फ उन्हें टीम खरीदने के लिए प्रेरित किया और बोली लगाने वालों को जरूरी समय में विशेषज्ञ जैसी सलाह दी। इसके अलावा मेरी कोई भूमिका नहीं थी। यह व्यापार करने वाले लोगों एक समूह है और मुझे लगता है कि यह व्यावसायिक फैसला है।
 
कोच्चि की टीम रोंदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड लिमिटेड ने खरीदी है, जो मशहूर समूह नहीं है। उसने 10 साल के लिए 33.33 करोड़ डॉलर राशि से टीम हासिल की और इसके बाद थरूर ने अपनी भूमिका पर सफाई दी।


थरूर ने कहा कि मैं इस समूह के सभी लोगों को नहीं जानता और न ही मुझे इस बात की जानकारी है कि वे कितनी राशि से बोली लगाने जा रहे थे। मैं इस रोंदेवू स्पोर्ट्स समूह को जानता था और गायकवाड़ बंधुओं से मिला था। मैंने उन्हें हर तरह से प्रेरित किया, लेकिन मेरी भूमिका सीमित थी। यह लगभग ऐसा था कि मैं इसे क्या नाम दे सकता हूं, संरक्षक एक बहुत बड़ा शब्द लगता है।
 
आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने भी चेन्नई में पत्रकारों से कहा कि थरूर सिर्फ बोली लगाने के लिए समूहों को शामिल कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें