फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रमंडल खेलों में देरी के लिए जिम्मेदार होंगे अधिकारी: सरकार

राष्ट्रमंडल खेलों में देरी के लिए जिम्मेदार होंगे अधिकारी: सरकार

राष्ट्रमंडल खेल स्थलों की आधे-अधूरे कामों की वजह से आलोचनाओं से घिरी सरकार ने फैसला किया है कि आगे होने वाली किसी भी देरी के लिए इन परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा।...

राष्ट्रमंडल खेलों में देरी के लिए जिम्मेदार होंगे अधिकारी: सरकार
एजेंसीSun, 21 Mar 2010 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रमंडल खेल स्थलों की आधे-अधूरे कामों की वजह से आलोचनाओं से घिरी सरकार ने फैसला किया है कि आगे होने वाली किसी भी देरी के लिए इन परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास सचिव एम रामचंद्रन ने कहा कि अब से मुख्य इंजीनियर काम के समय पर पूरा नहीं होने पर सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

शहरी विकास मंत्रालय ने अपनी नवीनतम समीक्षा बैठक में पाया कि 17 में से ज्यादातर खेल आयोजन स्थल मार्च के अंत तक के समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। जबकि केद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) 11 और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) चार स्थलों के लिए जिम्मेदार है।
   
एथलीट मैदान और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारोत्तलन स्थल अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में साइकलिंग का पथ और व्यायाम स्थल के निर्माण का काम तय समय से पीछे चल रहा है। रामचंद्रन ने कहा कि सीपीडब्लूडी को अप्रैल के अंत तक इन स्थलों को पूरा करने के लिए कहा गया है। इस बीच मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में हॉकी स्थल, डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम और गुडगांव के कादरपुर में बिग बोर शूटिंग रेंज तैयार हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें