फोटो गैलरी

Hindi Newsहिमाचल़, पंजाब सीमा और निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके

हिमाचल़, पंजाब सीमा और निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा तथा निकोबार द्वीप पर आज अलग़-अलग समय पर कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के भूकंप...

हिमाचल़, पंजाब सीमा और निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके
एजेंसीSun, 14 Mar 2010 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा तथा निकोबार द्वीप पर आज अलग़-अलग समय पर कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के भूकंप विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले निकोबार द्वीप पर सुबह आठ बजकर 13 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 8.6 उत्तरी अक्षांश और 92.9 पूर्वी देशांतर था।

4.6 तीव्रता वाला दूसरा झटका हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर आया। इसका केंद्र 31.7 उत्तरी अक्षांश और 76,1 पूर्वी देशांतर में होशियारपुर के निकट था।

बहरहाल, इन क्षेत्रों में भूकंप के चलते किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें