फोटो गैलरी

Hindi Newsकानून-व्यवस्था में सुधार से बदल रहा है बिहार: विश्व बैंक

कानून-व्यवस्था में सुधार से बदल रहा है बिहार: विश्व बैंक

विश्व बैंक ने कहा है कि भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार हर दिशा में सुधार के बल पर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार सहित कई पहल की है। विश्व बैंक ने एक...

कानून-व्यवस्था में सुधार से बदल रहा है बिहार: विश्व बैंक
एजेंसीSun, 14 Mar 2010 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व बैंक ने कहा है कि भारत के सबसे गरीब राज्यों में से एक बिहार हर दिशा में सुधार के बल पर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार सहित कई पहल की है।

विश्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बिहार में हर तरफ बदलाव साफ देखा जा सकता है जहां बिहार सरकार व्यापक तौर पर सुधार कार्यक्रम चला रही है। राज्य की आय एवं विकास खर्च बढ़ा है।

विश्व बैंक ने कहा कि बिहार देश के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है, लेकिन बैंक के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधार के नए प्रयासों से लोक वित्त प्रबंधन और धन का बेहतर उपयोग करने में मदद मिली है।

राज्य सरकार द्वारा अधिक संख्या में बच्चों को स्कूलों की ओर आकर्षित करने और भ्रष्टाचार से मुकाबला करने के लिए धन का सही दिशा में उपयोग किया जा रहा है। इस तरह से राज्य सरकार अब लोक सेवाओं पर धन खर्च करने की स्थिति में है।

विश्व बैंक के मुताबिक, गरीबी में कमी और राज्य में आर्थिक वृद्धि दर बढ़ने का देश पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। 2007 तक बिहार में आर्थिक वृद्धि दर काफी मंद थी और राज्य की सार्वजनिक सेवा एवं ढांचागत सुविधाओं की स्थिति देश में सबसे खराब थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें