फोटो गैलरी

Hindi Newsओबामा ने नोबेल पुरस्कार राशि दान की

ओबामा ने नोबेल पुरस्कार राशि दान की

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नोबेल पुरस्कार की 14 लाख डॉलर की राशि को कल्याणकारी कार्यो के लिए दान कर दिया। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि ओबामा ने पुरस्कार राशि...

ओबामा ने नोबेल पुरस्कार राशि दान की
एजेंसीFri, 12 Mar 2010 10:15 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नोबेल पुरस्कार की 14 लाख डॉलर की राशि को कल्याणकारी कार्यो के लिए दान कर दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि ओबामा ने पुरस्कार राशि को 10 कल्याणकारी संस्थाओं के बीच बांट दिया। सैनिक अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने वाली संस्था फिशर हाउस को सबसे अधिक 250,000 डॉलर मिले। पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन और जार्ज बुश द्वारा स्थापित हैती राहत कोष को 200,000 डॉलर हासिल हुए।

शेष रकम कॉलेज समिट, पोसे फाउंडेशन, यूनाइटेड निग्रो कॉलेज फंड, हिस्पेनिक स्कॉलरशिप फंड, एप्पालेचियन लीडरशिप एंड एजुकेशन फाउंडेशन, अमेरिकन इंडियन कॉलेज फंड, एफ्रीकेयर और सेंट्रल एशिया इंस्टीटय़ूट को गई।

सेंट्रल एशिया इंस्टीटय़ूट पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दूरस्थ इलाकों में सामुदायिक शिक्षा और साक्षरता फैलाने को बढ़ावा देता है। इसमें लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें