फोटो गैलरी

Hindi News अब तो अपन बिटिया पिंकी के इंतजार में हई

अब तो अपन बिटिया पिंकी के इंतजार में हई

रातोंरात दुनियाभर में मशहूर हो गई ऑस्कर विजेता लघु फिल्म ‘स्माइल पिंकी’ की नौ वर्षीय नायिका पिंकी का अब जश्न में डूबे उसके गांव रामपुर ढबही को बेसब्री से इंतजार है। अमेरिका में हॉलीवुड नगरी लॉस...

 अब तो अपन बिटिया पिंकी के इंतजार में हई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रातोंरात दुनियाभर में मशहूर हो गई ऑस्कर विजेता लघु फिल्म ‘स्माइल पिंकी’ की नौ वर्षीय नायिका पिंकी का अब जश्न में डूबे उसके गांव रामपुर ढबही को बेसब्री से इंतजार है। अमेरिका में हॉलीवुड नगरी लॉस एंजेलिस में रविवार रात आयोजित 81वें वार्षिक अकादमी पुरस्कारों में ‘स्माइल पिंकी’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म चुने जाने के बाद ही पूरा गांव जश्न में डूब गया। गांव में होली मनाई गई। ग्रामवासियों ने एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशियां बांटी। पिंकी के घरवालों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। नाच गानों के बीच खुशी से झूमती उसकी मां शिमला देवी कहती हैं कि अब तो ऊ अपनी बिटिया के इंतजार में हई। मन कहत बा कि केतना जल्दी आेके गोदी में उठाय लेई। पिंकी उसके कटे होंठ की सर्जरी करने वाले वाराणसी के डॉ. सुबोध और अपने पिता के साथ वह लॉस एंजेलिस में है। उसके 27 फरवरी को स्वदेश लौटने की उम्मीद है। ‘स्माइल पिंकी’ के ऑस्कर पुरस्कार जीतने पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के रायपाल टीवी राजेस्वर, मुख्यमंत्री मायावती समेत कई राजनेताआें ने पिंकी और उसके माता-पिता को बधाई दी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें