फोटो गैलरी

Hindi Newsपाकिस्तान:बलूचिस्तान में अभियान चलाने वाले लापता सामाजिक कार्यकर्ता हैदर घर लौटे

पाकिस्तान:बलूचिस्तान में अभियान चलाने वाले लापता सामाजिक कार्यकर्ता हैदर घर लौटे

इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद से रहस्यमय ढंग से लापता हुये पाकिस्तानी कवि और जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता सलमान हैदर सुरक्षित अपने घर लौट आये हैं। सलमान हैदर के भाई जीशान हैदर ने आज बताया,...

पाकिस्तान:बलूचिस्तान में अभियान चलाने वाले लापता सामाजिक कार्यकर्ता हैदर घर लौटे
एजेंसीSun, 29 Jan 2017 09:14 AM
ऐप पर पढ़ें

इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद से रहस्यमय ढंग से लापता हुये पाकिस्तानी कवि और जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ता सलमान हैदर सुरक्षित अपने घर लौट आये हैं।

सलमान हैदर के भाई जीशान हैदर ने आज बताया, 'सलमान ठीक है, वह सुरक्षित है और हमें खुशी है कि वह हमारे साथ वापस आ गये हैं।' उन्होंने कहा कि वह खुद अभी तक अपने भाई से मुलाकात नहीं कर सके है, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सलमान से मुलाकात की है। उन्होंने सलमान से फोन पर बात की है।

स्वस्थ्य हैं हैदर
जीशान ने कहा, 'सलमान त्वचा रोग से पीड़ित है इसलिये मैं उनके बारे में ज्यादा चिंतित था, लेकिन जब मैं उससे बात की थी उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वह पूरी तरह स्वास्थ्य है। परिवार के जिन लोगों ने भी उन से मुलाकात की है उन्होंने बताया कि सलमान स्वस्थ और खुश लग रहे है।' जीशान ने यह नहीं बताया कि इतने दिनों तक उनके भाई कहा लापता थे।

पुलिस ने की पुष्टि
इससे पहले पुलिस सूत्रों ने जियो न्यूज चैनल को बताया कि छह जनवरी को लापता होने वाले सलमान शुक्रवार को देर सुरक्षित घर लौटने की पुष्टि की है। हालांकि गायब होने के बाद के घटनाक्रम की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हैदर संग चार और लोग भी लापता
लापता होने वालों में सलमान हैदर के साथ चार अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ता वकास गोराया, असीम सईद, अहमद रजा नसीर तथा समीर अब्बास शामिल थे। इन कार्यकतार्ओं के समर्थकों ने सरकार की खुफिया विभाग पर गुप्त तरीके से इन्हें गिरफ्तार करने का आरोप लगाया था। 

सरकार ने आरोप किये खारिज
पाकिस्तान की मीडिया में यह सवाल भी उठा कि क्या इस मामले में सरकार या खुफिया एजेंसी शामिल है, लेकिन सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। इन कार्यकतार्ओं के लापता होने के बाद इन पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा के आरोप लगाए गए।

सलमान हैदर को बलूचिस्तान प्रांत में लोगों के गायब होने के विरोध में अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। वह फेसबुक पर 'भेंसा' नामक एक ग्रुप चलाते हैं। 


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें