फोटो गैलरी

Hindi Newsदुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल कैद

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल कैद

निरसा के कालुबथान थानाक्षेत्र स्थित बादलपुर में दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर महिला पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले को कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनाई। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को पांच साल कैद
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Sep 2016 06:52 AM
ऐप पर पढ़ें

निरसा के कालुबथान थानाक्षेत्र स्थित बादलपुर में दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर महिला पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले को कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनाई। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम महेंद्र प्रसाद ने आरोपी शंभू राय को छह हजार रुपए जुर्माने की भी सजा सुनाई। जुर्माने की रकम पीड़िता को दिया जाएगा।

मामला 14 जनवरी 2010 का है। महिला ने कालुबथान ओपी में शिकायत की थी कि वह शौच के लिए घर से निकली थी। पास सके हैंडपंप से पानी लेकर वह झड़ियों की ओर जा रही थी। जब वह खेत के पास पहुंची शंभू ने उसे दबोचा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। वह विरोध करने लगी तो शंभू ने ईंट से उसे मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसी बीच गांव के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे, लोगों को आते देख शंभू वहां से फरार हो गया। कोर्ट ने 26 सितंबर को ही शंभू को दोषी करार दिया था, उसी दिन से वह जेल में बंद है। अभियोजन का संचालन करते हुए अनिल झा ने 10 गवाहों का परीक्षण कराया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें