कोर्ट तुम्हें तुम्हारा बचपन तो वापस नहीं दे सकता, लेकिन…; 10 साल की रेप पीड़िता को महिला जज ने लिखा पत्र

हिन्दुस्तान टाइम्स, श्रुति कक्कड़, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने बच्ची के नाम पर लिखे इस संदेश को हौसला बढ़ाने वाला बताया और अपने आदेश में कहा, ट्रायल कोर्ट का यह संदेश उसके लिए हौसला बढ़ाने वाला है।

'You are the bravest little girl': Delhi judge’s letter to 10-year-old rape survivor
'तुम सबसे बहादुर छोटी बच्ची हो': दिल्ली के जज का 10 साल की रेप पीड़िता के नाम पर पत्र

दिल्ली में ट्रायल कोर्ट की एक जज ने 10 साल की बलात्कार पीड़िता बच्ची के मामले में दोषी को सजा सुनाते हुए मासूम का हौसला बढ़ाने के लिए उसके नाम पर एक संदेश लिखा था। जिसे अब पत्र के रूप में प्रकाशित करके उसी मासूम तक पहुंचाया जाएगा। इस बारे में दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया और दो सप्ताह के भीतर रेप पीड़िता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। दरअसल ट्रायल कोर्ट से उम्र कैद की सजा मिलने के बाद दोषी शख्स से सजा को चुनौती देते हुए राहत पाने के लिए हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट को यह पत्र मासूम को दी जाने वाली मुआवजा राशि के साथ उस तक पहुंचाने का आदेश दिया।

बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की यह घटना तीन साल पहले उस वक्त हुई थी, जब उसकी उम्र मात्र 7 साल थी, और इस वारदात को उस शख्स ने अंजाम दिया था, जिसे वह मासूम 'अंकल' कहकर बुलाती थी। जिसके बाद दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए, ट्रायल कोर्ट की जज रजनी रंगा ने बच्ची के लिए यह संदेश लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि भले ही कोर्ट उसका खोया हुआ बचपन वापस नहीं ला सकता, लेकिन वह उसे यह भरोसा जरूर दिला सकता है कि उसकी बात सुनी गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि बच्ची की यह अपील मान ली गई है कि उसका 'अंकल' तब तक जेल में रहे, जब तक वह बूढ़ा न हो जाए।

जज रजनी ने बच्ची के नाम पर लिखा था संदेश

रजनी रंगा ने बच्ची के नाम पर लिखे अपने संदेश में कहा था, 'प्यारी बच्ची, बेटा, इस कोर्ट ने तुम्हारी बात सुनी। जब तुमने कहा कि 'जब तक अंकल बूढ़े न हो जाएं, तब तक उन्हें जेल में ही रखा जाए', तो कोर्ट ने उस पर ध्यान दिया और कोर्ट ने तुम्हारे अनुरोध का जवाब भी दिया है। आज, कोर्ट ने आदेश दिया है कि जिस आदमी को तुमने 'अंकल' कहा था, वह अब कभी आजाद नहीं घूम पाएगा। वह अपनी बाकी जिंदगी एक पिंजरे में बिताएगा। वह उसी पिंजरे में बूढ़ा होगा और वहीं मरेगा। वह अब कभी तुम्हें, तुम्हारी छोटी बहन को या किसी और बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।'

'तुम इस कोर्ट में आई सबसे बहादुर बच्ची हो'

जज ने आगे कहा, 'तुम सबसे बहादुर बच्ची हो जिसे इस कोर्ट ने देखा है। तुम कोर्ट आईं, तुमने उस आदमी की तरफ इशारा किया जिसने तुम्हें चोट पहुंचाई थी, और तुमने सच बताया। जिस आदमी को तुमने 'अंकल' कहा, उसने तुम्हारे साथ बहुत बुरा काम किया। लेकिन तुम चुप नहीं रहीं। तुमने अपनी मां को बताया और, क्योंकि तुमने बोलने की हिम्मत दिखाई, इसलिए वह अब कभी किसी दूसरे बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।

'जिसने तुम्हें चोट पहुंचाई वह रोशनी नहीं देख पाएगा'

जज ने अपने पत्र में आगे लिखा, 'यह कोर्ट तुम्हें तुम्हारा बचपन वापस नहीं दे सकता, लेकिन कोर्ट तुम्हें यह भरोसा दिला सकता है कि तुम्हारी बात सुनी गई है। तुम्हारा अनुरोध मान लिया गया है। जिस आदमी ने तुम्हें चोट पहुंचाई, वह अब कभी आजाद इंसान के तौर पर सूरज की रोशनी नहीं देख पाएगा। अब, बेटा, अपनी जिंदगी जियो, स्कूल जाओ, दोस्त बनाओ, हंसो-खेलो, सपने देखो। यह कोर्ट तुम्हारी हिम्मत को हमेशा याद रखेगा।'

HC ने कहा- यह संदेश हौसला बढ़ाने वाला

22 सितंबर के अपने फैसले में, जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने बच्ची के नाम पर लिखे इस संदेश को हौसला बढ़ाने वाला बताया और अपने आदेश में कहा, 'ट्रायल कोर्ट का यह संदेश उसके लिए हौसला बढ़ाने वाला है। DLSA (डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी) के सेक्रेटरी को निर्देश दिया जाता है कि वे ऊपर दिए गए इस संदेश को प्रिंट करवाएं और इस आदेश के दो हफ्ते के अंदर मुआवजे के साथ इसे पीड़ित बच्ची या उसके परिवार वालों को सौंप दें।'

पीड़िता को मिलेगा साढ़े दस लाख का मुआवजा

हाई कोर्ट ने यह निर्देश दोषी की उस याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया जिसमें उसने ट्रायल कोर्ट के 20 मई और 11 जुलाई के आदेशों को चुनौती दी थी। इन आदेशों के तहत उसे POCSO एक्ट के तहत गंभीर यौन उत्पीड़न (एग्रवेटेड पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट) और रेप का दोषी ठहराया गया था। ट्रायल कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी और पीड़ित को 10.50 लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया था। दोषी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और ट्रायल जज के लिखे संदेश को पत्र के रूप में पीड़िता तक पहुंचाने को कहा।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकोर्ट तुम्हारा बचपन वापस नहीं दे सकता…; 10 साल की रेप पीड़िता को जज ने लिखा पत्र