yellow alert for rain thunderstorm lightning and gusty winds in delhi know latest weather forecast दिल्ली-NCR में 2 वेदर सिस्टम मिलकर कराएंगे बारिश, 31 दिसंबर तक किस दिन कैसा मौसम?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़yellow alert for rain thunderstorm lightning and gusty winds in delhi know latest weather forecast

दिल्ली-NCR में 2 वेदर सिस्टम मिलकर कराएंगे बारिश, 31 दिसंबर तक किस दिन कैसा मौसम?

Delhi Mausam News: मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिल्ली-NCR में 2 वेदर सिस्टम मिलकर बारिश कराएंगे। लेटेस्ट IMD अपडेट के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 26 Dec 2024 08:48 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली-NCR में 2 वेदर सिस्टम मिलकर कराएंगे बारिश, 31 दिसंबर तक किस दिन कैसा मौसम?

दिल्ली और एनसीआर के शहरों में दो दिन बूंदाबांदी से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड भी तेज रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए 3 दिन येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर के मौसम में होने वाला यह उलटफेर दो वेदर सिस्टमों के मिलने की वजह से देखा जाएगा। इस मौसमी परिघटना के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी देखी जा सकती है।

दस्तक देने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पर ऐक्टिव होने वाला है। इसका असर अगले दो दिनों तक रहेगा। मौजूदा वक्त में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब और आसपास के क्षेत्र में भी ऐक्टिव है। यही नहीं पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ते हुए निम्न दबाव में तब्दील हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ से मिलेंगी नम हवाएं

मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ और और खाड़ी से आ रहीं पूर्वी नम हवाएं एक दूसरे से मिलेंगी। इससे एक मजबूत सिस्टम बनेगा जिसकी वजह से 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

27 दिसंबर को बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने इस वेदर सिस्टम के कारण दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 27 दिसंबर को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। सुबह के समय धुंध/मध्यम कोहरा जबकि शाम और रात के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

28 दिसंबर को कैसा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर को भी मौसम खराब रहेगा। दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसको लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 से लेकिन पहली तक कैसा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को बारिश नहीं होगी लेकिन सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम या रात को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसा मौसम कमोबेश पहली जनवरी तक देखा जा सकता है।

कैसी रहेगी ठंड?

मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद गलन बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी जिससे ठंड बढ़ सकती है। दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 29 दिसंबर को इसमें एक डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। 30 और 31 दिसंबर को अधिकतम 22 जबकि न्यूनतम तापमान 6 से सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Delhi Weather Update

8.2 डिग्री रहा तापमान

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह के समय दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक गिर गया। बाद में धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंटने लगा। हालांकि, दिन के समय भी मौसम में धुंध की एक हल्की परत बनी रही। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 100 से 47 फीसदी तक रहा।