
महादेव के सामने शपथ लेता हूं; यति नरसिंहानंद ने गिरिराज के सामने BJP पर खाई एक कसम
गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत हैं यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कसम खाई है कि अब वह भारतीय जनता पार्टी और इनके नेताओं के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने यति ने महादेव की शपथ लेते हुए इस बात की घोषणा की।
गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत हैं यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कसम खाई है कि अब वह भारतीय जनता पार्टी और इनके नेताओं के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने यति ने महादेव की शपथ लेते हुए इस बात की घोषणा की। इस्लाम को लेकर अक्सर विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले यति भाजपा और योगी सरकार को भी निशाने पर नहीं लेने से चूकते हैं।

यति नरसिंहानंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में यति कहते हैं, 'मैं भाई साहब गिरिराज सिंह को साक्षी मानकर, आज अपनी मां और महादेव के सामने शपथ लेता हूं कि कभी इनकी पार्टी और नेताओं को कभी कुछ नहीं कहूंगा। भाई साहब ने आज बहुत डांटा। कहा कि हम आपके कारण मां के भी दर्शन करने नहीं आ पाते। मैं भाई साहब से अनुरोध करता हूं कि मां के चरणों में अपना विश्वास बनाकर रखें। मैं कभी भी उनके नेता को उनकी पार्टी को कुछ कहूंगा ही नहीं। हर हर महादेव।'
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को डासना मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सनातन धर्म के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। गिरिराज सिंह जी ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी से कहा कि वो अपनी ऊर्जा को मोदी जी और योगी जी से लड़ने के स्थान पर सनातन धर्म के शत्रुओं से लड़ने में लगाएं।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने मोदी और योगी जी का विरोध ना करने का आश्वासन देते हुए कहा कि धर्म बहुत बड़ा है जिसके समक्ष कोई भी व्यक्ति चाहे तो कितना ही महत्वपूर्ण क्यों ना हो, गौण हैं। धर्म के व्यापक हित में वो मंत्री जी की बात का सम्मान रखेंगे और अब अपना ध्यान केवल सनातन धर्म के शत्रुओं पर केंद्रित करेंगे।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी की झटका मांस की मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि यूं तो मांसाहार ही पूरी तरह से गलत है। उसमें भी मुस्लिम तरीके से हलाल किए जानवर का मांस खाना तो ब्रह्महत्या से भी बड़ा पाप है। मांस सहित हलाल उत्पादों का प्रयोग करने वाले हिंदू अपने सम्पूर्ण वंश के विनाश का कारण बनेंगे।





