Hindi Newsएनसीआर NewsYamuna City get facelift before opening Jewar Airport, 87 parks ready in residential sectors
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से पहले यमुना सिटी की संवरी सूरत, आवासीय सेक्टरों में 87 पार्क तैयार

जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से पहले यमुना सिटी की संवरी सूरत, आवासीय सेक्टरों में 87 पार्क तैयार

संक्षेप:

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले यमुना सिटी के सेक्टरों को हरा-भरा बनाने की तैयारी है। शहर के सेक्टरों में अब तक 87 पार्क तैयार हो चुके हैं। हालांकि, आबादी न होने के चलते फिलहाल झूले और ओपन जिम नहीं लगे हैं।

Mon, 3 Nov 2025 07:05 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले यमुना सिटी के सेक्टरों को हरा-भरा बनाने की तैयारी है। शहर के सेक्टरों में अब तक 87 पार्क तैयार हो चुके हैं। हालांकि, आबादी न होने के चलते फिलहाल झूले और ओपन जिम नहीं लगे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक अधिकारी ने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-18 और 20 आवासीय सेक्टर हैं। प्राधिकरण वर्ष 2009 से अब तक करीब नौ आवासीय भूखंड योजना के अंतर्गत सेक्टर-18 और 20 में करीब 30,011 आवासीय भूखंडों का आवंटन कर चुका है। कुल भूखंडों में से 16562 की चेकलिस्ट जारी हो चुकी है। इनमें 12 हजार की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। शेष 13,449 भूखंडों की अब तक चेकलिस्ट जारी नहीं हो सकी है।

प्राधिकरण वर्तमान में करीब 1100 आवंटियों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी जारी कर चुका है। यानी इन लोगों ने सेक्टरों में आवास बना लिए हैं या फिर 30 प्रतिशत तक निर्माण कर लिया है। उधर, एयरपोर्ट से दिसंबर में उड़ान प्रस्तावित है। दावा है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद शहर में बसावट तेज होगी।

ऐसे में हरियाली बढ़ाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। अब प्राधिकरण आवासीय समेत विभिन्न सेक्टरों में 87 पार्क विकसित कर रहा चुका है। यहां घास की टीले और पौधे लग चुके हैं। इसके साथ ही बाउंड्री वाल भी हो चुकी है, लेकिन अब तक झूले और ओपन जिम नहीं लगे हैं। सेक्टरों में लोगों के बसने के बाद पार्कों में यह काम पूरे होंगे।

अकेले सेक्टर-18 में 43 पार्क बने

शहर में अकेले सेक्टर-18 में 43 पार्क विकसित किए गए हैं, यह आवासीय सेक्टर हैं। इनमें पाकेट-1ए में 9 पार्क, 1बी में 3, जे में 7, आई में 5, 3ए में 2, 3डी में 2, 2बी में 3, 2सी में 2, 3ए में 2, 5ए में 5, 7सी में 3 पार्क विकसित हो चुके हैं। सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क समेत अन्य सेक्टरों में थीम पार्क बनाने का काम जारी है, जोकि कुछ ही महीनों में पूरा करने की बात सामने आई है।

आरती सिंह, सहायक निदेशक उद्यान विभाग, ''शहर में अबतक 87 पार्क में हरियाली और बाउंड्रीवॉल का काम पूरा हो गया है। ओपन जिम और झूले बसावट के बाद लगेंगे, ताकि वह खराब न हों। कई जगह पर थीम पार्क का काम भी चल रहा है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।