काम की बात: यमुना सिटी में 6000 आवंटियों को 17 साल बाद मिलेगा प्लॉट पर कब्जा, YEIDA ने शुरू की तैयारी

हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

यमुना सिटी में प्लॉट खरीदने वाले 6000 आवंटियों का सपना 17 साल बाद पूरा होने जा रहा है। यीडा ने अब जल्द ही इन्हें प्लॉटों का कब्जा देने की तैयारी शुरू कर दी है। लीज प्लान जारी होने के बाद आवंटी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण करा सकेंगे।

Residential Plot - AI Generated Representative image
आवासीय प्लॉट - AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

यमुना सिटी में किसानों से जमीन का विवाद और न्यायालयों में लंबित मामले सुलझने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मौके पर आंतरिक विकास कार्य लगभग पूरा लिया है। अब जल्द ही 6000 आवंटियों को प्लॉट पर कब्जा मिल सकेगा।

यीडा अधिकारी के मुताबिक, आवंटियों को लीज प्लान जारी करने की तैयारी की जा रही है। लीज प्लान जारी होने के बाद आवंटी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर अपने प्लॉट पर कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। दरअसल यमुना सिटी में प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2009 में पहली बार एक साथ 21 हजार आवासीय प्लॉटों की योजना निकाली गई थी।

योजना में बड़ी संख्या में लोगों को प्लॉट आवंटित किए गए, लेकिन 17 साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी बड़ी संख्या में आवंटियों को अब तक प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल सका है। यही नहीं किसानों से जमीन को लेकर चल रहे विवाद के चलते सेक्टरों में आंतरिक विकास कार्य भी लंबे समय तक अटका रहा। विवाद सुलझने के बाद प्राधिकरण ने यमुना सिटी के सेक्टरों में विकास कार्य तेज कर दिया है।

अधिकारी के मुताबिक, सेक्टर-18 में 1700, सेक्टर-20 में 2800, सेक्टर-16 में 1271, सेक्टर-17 और 17ए में 75 और सेक्टर-22डी में 6 प्लॉटों का आंतरिक विकास लगभग पूरा कर लिया है।

दो चरणों में कब्जा दिया जाएगा

जानकारी के मुताबिक आवंटियों को दो चरणों में कब्जा दिया जाएगा। पहले चरण में 2000 और दूसरे चरण में 4000 प्लॉटों का लीज प्लान जारी होगा। लीज प्लान मिलने के बाद आवंटी रजिस्ट्री कराकर अपने प्लॉट पर कब्जा लेकर निर्माण कार्य शुरू करा सकेंगे। बता दें कि आंतरिक विकास कार्य जैसे सड़क, नाली, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट आदि जरूरी काम होने के बाद ही प्लॉट पर कब्जा देने का प्रावधान है।

औद्योगिक प्लॉटों पर भी कब्जा जल्द मिलेगा

यमुना प्राधिकरण ने आवासीय के साथ-साथ औद्योगिक प्लॉटों पर भी कब्जा देने की तैयारी शुरू कर दी है। सेक्टर-28, 29, 32 और 33 में करीब 200 औद्योगिक प्लॉटों के लीज प्लान तैयार किए जा चुके हैं। जल्द ही संबंधित आवंटियों को लीज प्लान जारी किए जाएंगे। लंबे समय से औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्लॉट पर कब्जे की मांग कर रहे आवंटियों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

शैलेंद्र भाटिया, एसीईओ, यीडा, ''यमुना सिटी के सेक्टरों में आंतरिक विकास कार्य तेज कर दिए गए हैं। आवासीय प्लॉटों के आवंटियों को जल्द लीज प्लान जारी किए जाएंगे। लीज प्लान के बाद आवंटी रजिस्ट्री कराकर अपने भूखंड पर कब्जा ले सकेंगे।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsयमुना सिटी में 6000 आवंटियों को मिलेगा प्लॉट पर कब्जा, 17 साल बाद पूरा होगा सपना