मिर्च पाउडर की वजह से हुई दिल्ली चिड़ियाघर में सियार की मौत; कर्मचारी यूनियन का चौंकाने वाला दावा

Jan 14, 2026 08:45 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

यूनियन ने जू प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, 'सियार के शव को चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों को सूचित किए बिना और अनिवार्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पोस्टमार्टम किए बिना ठिकाने लगा दिया गया।'

मिर्च पाउडर की वजह से हुई दिल्ली चिड़ियाघर में सियार की मौत; कर्मचारी यूनियन का चौंकाने वाला दावा

दिल्ली के नेशनल जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) के कर्मचारियों की यूनियन ने यहां एक सियार की मौत होने को लेकर पार्क प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण पिछले महीने यहां अपने बाड़े से भागे एक सियार की मौत हुई है। उन्होंने दावा किया कि सियार की मौत मिर्च पाउडर और आग के धुएं से दम घुटने की वजह से हुई है। यूनियन ने कहा कि यह घटना पिछले महीने उस समय हुई थी जब सियार हिमालयी काले भालुओं के आराम करने के लिए बनाई गई एक मांद में छुप गया था। जिसके बाद उसे बाहर निकालने के लिए स्टाफ ने मिर्च पाउडर और आग का इस्तेमाल किया था, ऐसे में दम घुटने की वजह से वह अंदर ही मर गया। हालांकि पार्क के निदेशक संजीव कुमार ने ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया है और कहा है कि पार्क में सियारों की संख्या बराबर है। जिसके बाद यूनियन ने अदालत की निगरानी में जांच की मांग की है।

यूनियन के सदस्यों ने बताया कि सियार को आखिरी बार 14 दिसंबर को देखा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे किसी भी तरह से पकड़ने का आदेश दिया था। फिर भालू की आरामगाह में घुसे उस सियार को बाहर निकालने के लिए मांद के प्रवेश द्वार पर आग जलाकर मिर्च पाउडर डाला गया। हालांकि, सियार बाहर नहीं निकल पाया और दम घुटने से मर गया।

आगे उन्होंने बताया, 4 दिन बाद जब 18 दिसंबर को अंदर से शव की बदबू आई, तो एक केयरटेकर ने जानवर को मरा हुआ और आंशिक रूप से जला हुआ पाया। इसके बाद यूनियन ने जू प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, 'सियार के शव को चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों को सूचित किए बिना और अनिवार्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए पोस्टमार्टम किए बिना ठिकाने लगा दिया गया।'

अधिकारी बोले- सियारों की संख्या बराबर

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली जूलॉजिकल पार्क के निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में 12 जनवरी को ही आया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं दी गई थी। संयुक्त निदेशक से इस आरोप की जांच करने के लिए कहा गया है। चिड़ियाघर की इन्वेंट्री और डिस्प्ले व होल्डिंग एरिया में सियारों की संख्या फिलहाल बराबर दिख रही है।’

कर्मचारी यूनियन बोला- अदालत की निगरानी में हो जांच

उधर इस मामले को लेकर कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को एक पत्र लिखा, जिसमें उसने अदालत की निगरानी में मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के प्रभारी रेंजर ने जानवरों को बचाने और नियंत्रित करने के मानवीय तरीकों को अपनाने की बजाय एक गैर-कानूनी तरीके को अपनाया। यूनियन ने यह भी दावा किया कि निदेशक को भी घटना की जानकारी थी लेकिन वह इस काम को रोकने या कानूनी कार्रवाई करने में विफल रहे।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें