‘4 महीने से आरोपी खुला घूम रहा’, कमिश्नर ऑफिस के सामने महिला ने अपने ऊपर डाल लिया पेट्रोल; वजह भी बताई
गुरुग्राम में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रेप केस की एक पीड़िता ने कथित पुलिस में सुनवाई ना होने से परेशान होकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंच गई और खुद को आग लगाने की कोशिश की।

गुरुग्राम में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब रेप केस की एक पीड़िता ने कथित पुलिस में सुनवाई ना होने से परेशान होकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर कमिश्नर ऑफिस के गेट पर पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए उसे आग लगाने से रोक लिया और समझाकर शांत करवाया।
इस घटना से ठीक पहले के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो की तस्वीरें साफ नहीं हैं, लेकिन महिला की चीखें स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। एक अन्य वीडियो, जिसे महिला ने कमिश्नर ऑफिस पहुंचने से पहले रिकॉर्ड किया, उसमें उसने अपनी आपबीती बताई। महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसके साथ पानीपत के एक व्यक्ति ने रेप किया था, जिसके बाद उसने सेक्टर-51 थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। महिला ने कहा कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और उसका परिवार लगातार उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।
महिला ने क्या लगाए आरोप
वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है कि आरोपी अभी तक आजाद घूम रहा है। उसका परिवार और गुंडे मुझे और मेरे परिवार को धमका रहे हैं कि केस वापस ले लो। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। मैं कमिश्नर ऑफिस सुसाइड करने जा रही हूं।
कमिश्नर से नहीं हो सका
घटना के समय पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा से संपर्क नहीं हो सका। हालांकि बाद में गुरुग्राम पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मामले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटना की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में पुलिस कार्रवाई की रफ्तार और पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


