Hindi Newsएनसीआर Newswomen lawyer accused policemen sexually harrassment in police station supreme court asks for cctv footage
नोएडा थाने में महिला वकील से यौन उत्पीड़न, आरोप के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मांगा CCTV फुटेज

नोएडा थाने में महिला वकील से यौन उत्पीड़न, आरोप के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मांगा CCTV फुटेज

संक्षेप:

एक महिला वकील ने नोएडा के सेक्टर-126 पुलिस थाने में अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने यूपी पुलिस को नोटिस भेजा है।

Dec 19, 2025 02:23 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

एक महिला वकील ने नोएडा के सेक्टर-126 पुलिस थाने में अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने कथित घटना का सीसीटीवी फुटेज सीलबंद लिफाफे में मांगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है और हिरासत के दौरान उन्हें यातना भी दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा पुलिस को नोटिस जारी किया और कहा कि यह सीसीटीवी फुटेज को ब्लॉक करने का मामला है। कोर्ट ने यह बताते हुए कि वह पहले से ही पुलिस स्टेशनों में चालू सीसीटीवी सुनिश्चित करने जैसे बड़े मुद्दे से निपट रही है। जस्टिस विक्रम नाथ और एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि कोर्ट आमतौर पर ऐसे मामलों पर विचार नहीं करता है। हालांकि, गंभीर आरोपों को देखते हुए और चूंकि यह मुद्दा सीसीटीवी कैमरों को ब्लॉक करने से भी संबंधित है, इसलिए कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज मांगी है।

जजों ने 7 जनवरी तक यूपी पुलिस से जवाब मांगा और आदेश देते हुए कहा कि गौतम बुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि पुलिस स्टेशन में संबंधित अवधि का सीसीटीवी फुटेज डिलीट न किया जाए और उसे सीलबंद लिफाफे में रखा जाए।

याचिकाकर्ता एक महिला वकील हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको 3 दिसंबर की रात से नोएडा सेक्टर 126 के पुलिस स्टेशन में वर्दीधारी पुलिसकर्मियों की 14 घंटे तक अवैध हिरासत, हिरासत में यौन उत्पीड़न, यातना और जबरदस्ती का सामना करना पड़ा। महिला ने कहा कि वो अपने एक क्लाइंट की मदद करने के लिए थाने गई थीं।

महिला वकील द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता को अपना कर्तव्य पालन करने के दौरान एफआईआर दर्ज कराने के लिए जोर देने के लिए निशाना बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि इस दौरान थाने में महिला वकील के साथ हिरासत में कथित तौर पर यौन उत्पीड़ना का सामना करना पड़ा। इसमें बताया गया कि एसएचओ सहित पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला वकील के साथ उत्पीड़न किया और उन्हें धमकियां भी दीं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
;;;