गुरुग्राम के स्पा में महिला से गैंगरेप! नशीली दवा पिलाकर बनाया हवस का शिकार
गुरुग्राम के एक स्पा में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों स्पा में काम करते थे, जिसमें से एक स्पा का मैनेजर भी है।

गुरुग्राम में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 29 साल की एक महिला ने अपने साथी समेत दो लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि गुरुग्राम के एक स्पा सेंटर के अंदर उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके बाद गैंगरेप किया गया। महिला के आरोपों के बाद पुलिस ने स्पा के मैनेजर समेत दोनों आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है। दोनों फरार चल रहे हैं।
स्पा सेंटर में रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि महिला पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली है और वो पिछले तीन महीनों से एक आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी की रात को एक आरोपी उसे लेकर स्पा सेंटर गया। स्पा सेंटर पहुंचने के बाद पता चला कि वो बंद है। इसके बाद भी उसे खोला गया क्योंकि दोनों आरोपियों के पास स्पा की चाभी थी। महिला ने बताया कि दूसरा आरोपी वहां पहले से ही मौजूद था।
गैंगरेप का वीडियो भी बनाया
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्पा पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने उसे स्नैक्स और कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। महिला ने बताया कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नींद आने लगी और वो बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि उसके बेहोश होने के बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बाद में दोनों ने महिला को धमकी दी कि अगर इस घटना की शिकायत पुलिस में की तो उस वीडियो को वायरल कर देंगे।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया और उसका बयान ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। मामले की फोरेंसिक जांच भी चल रही है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




