नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी करने आती थी महिला? वीडियो वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-18 में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां डीएलएफ मॉल के कर्मचारियों ने एक महिला पर घी और तेल चुराने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया था।

Noida DLF Mall
डीएलएफ में महिला पर लगा घी तेल चुराने का आरोप लगा है। (Reddit )

नोएडा में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाने वाला करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में महिला चेहरा छिपाकर बाहर निकलती दिख रही है। इसी दौरान दो महिला सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर ले जाती हुई दिख रही हैं और स्टोर का ही एक व्यक्ति उस पर चोरी का आरोप लगाता सुनाई देता है।

एक महीने में कई बार घी-तेल ले गई महिला

वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महिला पिछले एक महीने में कई बार स्टोर से घी और तेल ले गई और उसकी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुईं। हालांकि, वायरल वीडियो में इसका कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। सेक्टर 20 पुलिस के मुताबिक महिला ने स्टोर से लिए गए सामान का भुगतान कर दिया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मॉल प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि की है। महिला के चोरी करने के आरोप की पुलिस या मॉल प्रबंधन ने पुष्टि नहीं की है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, वीडियो में महिला को रोकने और उस पर चोरी का आरोप लगाए जाने की घटना ही स्पष्ट है। सोशल मीडिया पर वीडियो को सौ से अधिक लोगों ने साझा किया है और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी करने आती थी महिला? वीडियो वायरल